Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरछात्र ने जहर निगल जीवन लीला की समाप्त

छात्र ने जहर निगल जीवन लीला की समाप्त

ऋषिकेश। संवाददाता। एक निजी संस्थान में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष के छात्र ने जहर गटक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार प्रातः ढालवाला विद्या मंदिर के समीप चंद्रभागा नदी तटबंध एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक की शिनाख्त संदीप कुमार (23 वर्ष) पुत्र जसपाल सिंह मूल निवासी ग्राम कोट गोनगढ़ घनसाली टिहरी गढ़वाल के रूप में की। संदीप कुमार राजीव ग्राम में अपने भाई गणेश के साथ किराये के मकान में रहता था।

वह ढालवाला स्थित मॉडर्न इंस्टिट्यूट में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मौके से एक जहर की खाली बोतल भी बरामद की। मृतक संदीप के भाई दिनेश ने बताया कि संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक तनाब में था। वह सुबह 4ः30 बजे कमरे से चला गया था, उन्हें लगा कि वो सुबह की सैरन पर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments