Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने धामावाल क्षेत्र के अंतर्गत एक चरस तस्कर को 120 ग्राम मात्रा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कोर्ट से जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार धामावाला पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान वाहन संख्या यूके07एएफ4469 प्लेटिना स्कूटी चालक पर पुलिस को शक हुअ। उसे रूकने का इशारा किया गया तो वो भागने का प्रयास करने लगा।

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 120 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान साजिद उर्फ टुंडा पुत्र बसीर निवासी ढकरानी थाना विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ उसने बताया कि वो चरस के छोटे छोटे टुकड़े कर उसे चरस के आदि लोगों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता है। पुलिस ने उसे न्यायलय के समक्ष पेश करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments