Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरशादी से मना करने पर कर दी युवती की पिटाई

शादी से मना करने पर कर दी युवती की पिटाई

देहरादून। संवाददाता। राजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल की स्टॉफ नर्स ने एक युवक पर गाली गलौज कर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आशा पुत्री अर्जुन सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में स्टॉफ नर्स हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी रूपेंद्र नाम के एक लड़के से जान-पहचान थी। दोनों आपस में दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता की शादी तय हो चुकी है। इसलिए अब उसने रूपेंद्र से बातचीत करनी बंद कर दी है। जबकि रूपेंद्र उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है।

पुलिस के मुताबिक विगत दिनों रूपेंद्र ने पीड़िता को मिलने के लिए राजपुर रोड स्थित अस्पताल के पास बुलाया और शादी के लिए दबाव बनाने लग गया। पीड़िता ने जब शादी करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज, मारपीट और बदसलूकी की। मंगलवार रात को पीड़िता ने राजपुर थाने में इसकी शिकायत की। चैकी इंचार्ज जाखन उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments