Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड5100 घी के दियों से जगमगाएगा आज मुख्यमंत्री आवास

5100 घी के दियों से जगमगाएगा आज मुख्यमंत्री आवास

देहरादून। अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर आज मुख्यमंत्री आवास 5100 घी के दियों से जगमगाएगा। उधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव के साथ सुंदर कांड का पाठ होगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से भी घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर प्रदेश और जिला कार्यालय में  दीपोत्सव व रंगोली के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ होगा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अयोध्या से भूमि पूजन का सीधा प्रसारण
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार अयोध्या से भूमि पूजन का सीधा प्रसारण होगा। पार्टी कार्यालय में सीधा प्रसारण बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

साढ़े चार बजे से सुंदर कांड का पाठ और सूर्यास्त होने पर पार्टी कार्यालय दीपक की रोशनी से जगमगाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त प्रदेश में संभाग कार्यालय हल्द्वानी, जिला कार्यालयों व कार्यकर्ताओं व जन सामान्य द्वारा अपने अपने स्थानों व निवास पर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

श्रीराम मंदिर शिलान्यास का होगा लाइव प्रसारण 

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास का आज भाजपा महानगर कार्यालय में लाइव प्रसारण होगा। कार्यकर्ता अपने घर से ही इसमें शामिल होंगे। महिला मोर्चा शाम 6ः30 बजे कार्यालय में रंगोली बनाएंगी।

इसके अलावा सभी मंडलों एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने आवास पर 11-11 दीये जलाएंगे। इस दौरान महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चैहान, अनंत सागर, उदय सिंह पुंडीर, संदीप मुखर्जी, विजय भट्ट, विजय थापा, बबलू बंसल, श्याम पंत, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments