Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरश्री केदारनाथ पुनर्निर्माण हाई पावर कमेटी की पहली बैठक; संबंधित विभाग को...

श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण हाई पावर कमेटी की पहली बैठक; संबंधित विभाग को जारी हुए कार्यों की डी.पी.आर.जल्द बनाने निर्देश

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने दिये निर्देश कि पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। पर्यटन सचिव को शासन स्तर पर बनाया गया है नोडल अधिकारी। श्री केदारनाथ की जी.आई.एस. मैपिंग का कार्य  15 नवम्बर तक पूर्ण हो जायेगा।

देहरादून (संवाददाता) : मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कल शुक्रवार को सचिवालय में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए हाई पावर कमेटी की पहली बैठक सम्पन्न हुई।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभाग अपने कार्यों का डी.पी.आर. जल्द बनाकर प्रस्तुत करें, जिससे कि श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जा सकें।

मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने निर्देश दिये कि पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है, इसलिए पर्यटन सचिव को शासन स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ की जी.आई.एस. मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो कि 15 नवम्बर तक पूर्ण हो जायेगा। इसके अलावा भी अन्य विशेषज्ञ संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई श्री आनंद बर्धन, सचिव आपदा प्रबंधन श्री अमित सिंह नेगी, सचिव शहरी विकास श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्री आशिष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मंगेश घिल्डियाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments