Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएक महीने पहले हुई थी युवक की शादी, खुद को लगाई फांसी

एक महीने पहले हुई थी युवक की शादी, खुद को लगाई फांसी

देहरादून। संवाददाता। कोतवाली अंतर्गत ढालीपुर निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का एक माह पहले ही निकाह हुआ था। आपको बता दें कि कुछ समय पहले युवक को हरबर्टपुर पुलिस ने खुखरी रखने के आरोप में जेल भी भेजा था।

हरबर्टपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ढालीपुर गांव निवासी इमरान(23 वर्ष) पुत्र अख्तर उर्फ कालू का निकाह करीब एक माह पहले हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पत्नी दवा खाकर सो गयी, जब सुबह पत्नी की आंख खुली तो पति का शव खिड़की से फंदे से लटका हुआ देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गयी। महिला जोर-जोर से चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंच गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर हरबर्टपुर के दारोगा कृष्ण कुमार सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या किन कारणों से की गई है इसका भी कुछ पता नहीं लग पाया है। परिजन पूछताछ के दौरान कुछ भी नहीं बता पाए। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल एसएस नेगी के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक इमरान को कुछ महीने पहले हरबर्टपुर पुलिस ने खुखरी रखने के आरोप में जेल भी भेजा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments