Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने गैंडीखाता श्री कृष्णायन गौरक्षा देशी गौशाला में गौ पूजन के...

मुख्यमंत्री ने गैंडीखाता श्री कृष्णायन गौरक्षा देशी गौशाला में गौ पूजन के साथ किया गौशाला में लगाये गये गौमूत्र अर्क प्लांट का उद्घाटन ।

देहरादून (संवाददाता) : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को गोपाष्टमी के अवसर पर हरिद्वार, गैंडीखाता स्थित श्री कृष्णायन गौरक्षा देशी गौशाला पहुंचकर गायों का पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने गौशाला में पाली जा रही गायों की बढ़ती संख्या पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने यहां ग्राम गैण्डीखाता बंजारा बस्ती से श्रीकृष्णायन गौशाला तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य किये जाने तथा गौशाला में लगाये गये गौमूत्र अर्क बनाये जाने के थर्मल प्लांट का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने हिन्दू संस्कृति में गौमाता के महत्व व श्री कृष्णायन गौशाला से जुड़े अपने पुराने अनुभव भी साझा किये।

उन्होंने कहा कि गौशाला के निकट से गुजर रही नदी के तेज बहाव से होने वाले भूमि के कटाव को रोकने के लिए तटबंध बनाये जाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने भारतीय गायों के संरक्षण के लिए श्री कृष्णायन गौशाला के माध्यम से किये जा रहे पुण्य कार्यो की भी सराहना की।

इस अवसर पर सांसद श्री भगत सिंह कौश्यारी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, श्री सुरेश राठौर, श्री आदेश चैहान, श्री प्रीतम सिंह पंवार, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष श्री अजय भट्ट, अखाडा़ परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरी महाराज, महाराज रामानुजाचार्य, महंत श्री रविंद्रपुरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments