Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनौ नवंबर से 13 दिसंबर के बीच होगा खेल महाकुंभ; आयोजन न्याय...

नौ नवंबर से 13 दिसंबर के बीच होगा खेल महाकुंभ; आयोजन न्याय पंचायत, ब्लाक, जनपद और राज्य स्तर पर होगा।

देहरादून (संवाददाता) : राज्य स्थापन दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष प्रदेश भर में 9 नवम्बर से 13 दिसम्बर के बीच खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने खेल महाकुम्भ- 2017 की तैयारियों को लेकर आज अधिकारीयों की बैठक की।बैठक में उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए खेल महाकुंभ-2017 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

खेल महाकुंभ-2017 का यह आयोजन न्याय पंचायत स्तर, ब्लाक, जनपद और राज्य स्तर पर होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना, खेल के प्रति माहौल तैयार करना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बालक-बालिकाओं, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं समेत सभी वर्गां को खेल के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।

बैठक में खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ में प्रतिभावान खिलाडियों का चयन भी किया जायेगा और उन्हें उच्च स्तरीय विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन करें।

यह भी फैसला लिया गया कि खेल महाकुंभ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके लिए प्रतिभागियों का ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल एप भी लांच किया जायेगा। प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, फेसबुक, वॉट्सएप का भी प्रयोग किया जायेगा।

खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस पर प्रत्येक जनपद के प्रभारी मंत्रियों द्वारा किया जायेगा। यहां से मशाल लेकर न्याय पंचायत स्तर पर क्रॉस कन्ट्री रेस के द्वारा खेल महाकुंभ का शुभारंभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments