Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधफेसबुक पर स्टेटस डाल युवक ने की आत्महत्या

फेसबुक पर स्टेटस डाल युवक ने की आत्महत्या

देहरादून। संवाददाता। थाना राजपुर के सुमन नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था और मूल रूप से उत्तरकाशी का रहना वाला था। पुलिस आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने प्यार में धोखा खाने का जिक्र किया था।

जानकारी के मुताबिक अजय रतूड़ी (17) पुत्र सुरेश रतूड़ी मूल रूप से ज्ञानसू उत्तरकाशी का रहने वाला था। वह यहां जीआरडी स्कूल पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का छात्र था और सुमन नगर के प्लीजेंट वैली में किराये में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उसने दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने मरने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें उसमें प्यार में धोखा खाने की बात कहकर आत्महत्या करने के बारे में लिखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments