Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबने से युवती की मौत

राफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबने से युवती की मौत

 

ऋषिकेश। संवाददाता। मुनिकीरेती कौड़ियाला इको टूरिज्म जोन में शिवपुरी और ब्रह्मपुरी के बीच राफ्टिंग कर रही एक युवती अचानक राफ्ट से गंगा में गिर गई। किसी तरह उसे सह पर्यटकों ने बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

सुभाषिनी (23) पुत्री बाजूस्वामी नेवेली चेन्नई तमिलनाडु अपनी मित्र पलक पुत्री शैलेश निवासी जयनगर जबलपुर के साथ राफ्टिंग करने यहां पहुंची थी। शिवपुरी में राफ्टिंग कंपनी संचालकों द्वारा राफ्ट में दिल्ली के छह पर्यटकों सहित इन दो को बैठाया गया।

शिवपुरी से रवाना होने के बाद ब्रह्मपुरी से पूर्व सुभाषिनी अचानक राफ्ट से गंगा में गिर गई। राफ्टिंग गाइड व सह पर्यटकों ने युवती को गंगा से बाहर निकाला। शाम करीब पौने पांच बजे सुभाषिनी को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुभाषिनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments