Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी; दस नवंबर तक हो जाएंगी साढ़े चार...

गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी; दस नवंबर तक हो जाएंगी साढ़े चार हजार की नियुक्त

देहरादून (संवाददाता) :  निदेशक, शिक्षा आरके कुंवर ने कहा कि ‘‘शिक्षकों की तैनाती के लिए यथासंभव प्रयास किये जा रहे हैं। गेस्ट टीचर से काफी हद तक कमी पूरी हो जाएगी। सभी अधीनस्थों को जल्द से जल्द इनकी तैनाती करने के लिए कहा गया है।’ शिक्षा निदेशक ने बताया कि विभाग ने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति 10 नवंबर तक करने  के निर्देश दिए गए हैं। दोनों मंडलों के अफसरों को कहा गया है कि वे अपने स्तर से हर हाल में 10 नवंबर तक सभी गेस्ट टीचरों को नियुक्त करके विद्यालयों में भेज दें। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के भीतर नये खुले स्कूलों के साथ ही अन्य स्कूलों में भी गेस्ट टीचर पहुंच जाएंगे।

नियुक्त होने वाले गेस्ट टीचरों में 3100 प्रवक्ता ग्रेड के हैं जबकि 1800 गेस्ट टीचर ऐसे हैं, जो एलटी में सेवाएं दे चुके हैं, लेकिन उनके विद्यालयों में रिक्तियां नहीं होने की वजह से वे प्रतीक्षा में हैं। हाईकोर्ट के द्वारा प्रवक्ता ग्रेड के गेस्ट टीचरों को नियुक्ति करने के आदेश के बाद शासन के स्तर से आदेश हो चुका है। आदेश के अनुपालन के लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी सीईओ को इसके लिए आदेश कर दिया है।

हालांकि कुछ गेस्ट टीचरों का प्रवक्ता या अन्य पदों पर चयन हो चुका है, जिसकी वजह से गेस्ट टीचरों की संख्या कुछ कम होने की संभावना है। विभाग ने स्पष्ट आदेश दिये हैं कि जो गेस्ट टीचर पहले जिस विद्यालय में थे, उसी में उन्हें तैनाती दी जाए। जो शिक्षक बच जाते हैं, उन्हें उसी विकास खंड के अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जाए। उसके बाद भी यदि कोई रह जाता है तो उसकी मंडल स्तर पर काउंसलिंग करके दूसरे जनपद के विद्यालयों में तैनात किया जाए।

उल्लेखनीय है कि एलटी ग्रेड में पढ़ा चुके गेस्ट टीचर के सामने भी यह समस्या आयी थी। संबंधित विद्यालयों में रिक्तियां नहीं होने के कारण करीब 1800 गेस्ट टीचर तैनाती से वंचित रह गये थे। इसके बाद विभाग ने उनकी मंडलस्तर पर काउंसलिंग करके अन्यत्र जिलों में भेजने का निर्देश दिया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments