Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभारतीय सेना के शहीद जवान श्री सूरज सिंह तोपाल को शतशत नमन-मुख्यमंत्री

भारतीय सेना के शहीद जवान श्री सूरज सिंह तोपाल को शतशत नमन-मुख्यमंत्री

देहरादून (संवाददाता):  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में तैनात कर्णप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान श्री सूरज सिंह तोपाल की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद हुआ है। उत्तराखण्ड के सपूत शहीद श्री सूरज सिंह तोपाल की शहादत को कोटिकोटि नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments