Sunday, March 8, 2026

दूनवासियों के लिए अच्छी खबर है दअरसल स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 30 स्मार्ट सिटी बसों को चलाने की तैयारी है……स्मार्ट सिटी के सीईओ और देहरादून जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह से बसों का ट्रायल शुरू किया जाएगा….
योजना के तहत कुल 30 बसें आएंगी….यदि पहले चरण का ट्रायल सफल रहेगा तो दिसंबर अंत तक करीब 11 बसें आएंगी इसके बाद समय-समय पर बसों को मंगाया जाएगा…..जानकारी के मुताबिक ये बसे कई खूबियों से लैस होंगी इन इलेक्ट्रिक बसों में 26 सीटें होंगी। दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर होगी, साथ ही हाइड्रोलिक रैंप भी होगा। एक बार चार्ज करने पर बस को 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बस में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम होगा। साथ ही इमरजेंसी बटन और मोबाइल चार्जिंग सिस्टम समेत कई सुविधाएं होंगी।

– डॉ आशीष श्रीवास्तव, सीईओ स्मार्ट सिटी, देहरादून

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments