Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत नाजुक

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की हालत नाजुक

91 साल के एनडी तिवारी यूपी के तीन बार तथा एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। वह ऐसे एकमात्र भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं

देहरादून (संवाददाता) : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है।

तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी। रोहित ने कहा कि उनके पिता 29 सितम्बर को सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे। इसके बाद वे कुछ ठीक हुए तो उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया,लेकिन 10 अक्तूबर को उनकी तबियत फिर बिगड़ गई. अब बताया गया है की श्री तिवारी की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि 91 साल के एनडी तिवारी यूपी के तीन बार तथा एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। वह ऐसे एकमात्र भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं, हालांकि विवादों में घिरने के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments