Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसेमवार को जनता एक्सप्रेस हुई रद्द, अन्य ट्रेन भी रूकी

सेमवार को जनता एक्सप्रेस हुई रद्द, अन्य ट्रेन भी रूकी

देहरादून। संवाददाता। इंटर लॉकिंग के चलते रेलवे विभाग ने रविवार को लाहौरी एक्सप्रेस को रद कर दिया, जबकि सोमवार को जनता एक्सप्रेस को रद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आठ नवंबर तक छह ट्रेनें गोरखपुर, काठगोदाम एक्सप्रेस, इंदौरी एक्सप्रेस, बांद्रा, उज्जैनी, राप्ती गंगा, हरिद्वार से संचालित की जाएगी।

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो नौ नवंबर से दून से पहले की तरह सभी ट्रेनों का विधिवत रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, यह सब इंटर लॉकिंग के कार्य की गति पर निर्भर रहेगा। मौजूदा व्यवस्था में काम की रफ्तार दुरुस्त है और आगे भी यही गति रहने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments