Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड रिपोर्ट की खबर का असर- दिव्यांशु को मिलने पहुंचे सीएम के...

उत्तराखण्ड रिपोर्ट की खबर का असर- दिव्यांशु को मिलने पहुंचे सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार

देहरादून। संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सरस्वती बिहार डी बलाॅक निवासी दिव्यांशु कंडारी बिजली की चपेट में आने से अपना एक हाथ गवां बैठा। जो पिछले एक महीने से कैलाश अस्पताल के आईसीयू में है। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र पंवार ने अस्पताल पहुंचकर दिव्यांशु का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने दिव्यांशु के पिता दौलत कंडारी से भी वार्ता की।

पंवार पीड़ित के परिजनों को हरंसभव प्रयास करने भरोसा दिया है। वहीं बता दे कि दिव्यांशु के परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 2 लाख रूपये आर्थिक मदद मिल चुकी है। मगर उससे संबंधित फाइल सचिवालय से आगे नहीं बढ़ सकी है। जिस वजह से परिजनों को अभी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। दिव्यांशु के पिता दौलत कंडारी ने बताया कि बेटे का पांव का आपरेशन होना अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments