Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयुवक का शव बरामद आधार कार्ड से हुई पहचान

युवक का शव बरामद आधार कार्ड से हुई पहचान

देहरादून। संवाददाता। डोईवाला पुलिस को सूचना मिली की कुआंवाला क्षेत्र में एक युवक का शव मनी साईं मंदिर के समीप सड़क पर पड़ा है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है।
मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली की युवक का शव काफी देर से क्षेत्र में पड़ा है। पुलिस ने मृतक के जेब देखी तो उसमें उसका आधार कार्ड बरामद हुआ है।

जिसकी उसकी पहचान हो सकी है। मृतक ऐनुल हक उम्र-29 निवासी हिजलताला, शमशेर गंज मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससें मौत का कारण स्पष्ट हो सकें। साथ ही आधार कार्ड के बूते उसके परिजनों का पता किया जा रहा है। जिससें उसके परिजनों को सूचित किया जा सकेें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments