Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपैराडाइस पेपर लीक की आंच दून तक पहुंची

पैराडाइस पेपर लीक की आंच दून तक पहुंची

देहरादून। संवाददाता। पैराइाईस पेपर लीक की आंच अप्रत्यक्ष रूप से दून तक पहुंच चुकी है। आपकों सुनकर जरूर हैरानी हो रही होगी। मगर आपकों बता दे कि बिहार के नामी सांसद का दून में करोड़ों का बिजनेस और ऐजुकेशन हब है। उनका नाम पैराडाईस में सामने आए 174 भारतीयों मे शामिल है। ये बात उन्होंने भी दिल्ली में मीडिया के सामने कबूल की है कि उनका एक प्रतिशत धन जमा हैं। वहीं अभी जिन लोगों के नाम सामने आए हैं। जरूरी नहीं कि वो जांच के दायरे में हो।

जानकरी के मुताबिक बिहार से भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिंहा का नाम भी पैराडाईस पेपर लीक में सामने आया है। बता दे कि आरके सिन्हा का दून के झाझरा में इंडियन पब्लिक स्कूल है। इसके अलावा दूध से बनाये जाने वाले घरेलू उत्पाद का व्यपार है।

जिसके लिए उन्होंने हजारों की संख्या में गाय पाल रखी है। इतना ही नहीं उनकी राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा गार्ड एजेंसी भी है। अंतराष्ट्रीय स्तर की हिंदी न्यूज एजंेसी का स्वामीत्व भी उनका है। जो भारत सहित नेपाल और कुछ अन्य देशों में खबर प्रसारित का काम करती है।

कई प्रदेशों में वो बैंकों से धन, एटीएम में पहुंचाने का टैंडर भी लेते हैं। जो वर्तमान में भी उन्हीं के पास है। मीडिया ने जब इस बारे में उनसे पूछा तो उनका कहना है कि फिलहाल 1 हफ्ते के मौन धारण पर हैं। इन दिनों उनका जप-यज्ञ चल रहा है। फिलहाल ये कहना मुश्किल है, कि आरके सिन्हा पूरी तरह से जांच के दायरे में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments