Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअपरहण हुई युवती पंजाब से मिली, आरोपी गिरफ्तार

अपरहण हुई युवती पंजाब से मिली, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिनों पहले एक युवक क्षेत्र की युवती काल्पनिक नाम (काजल) को भगा कर ले गया था। मामलें में युवती की मां की ओर से पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि आखरीबार युवती को एक सरदार के साथ देखा गया था।

इसी आधार पर पुलिस ने युवती की काॅल डिटेल के जरिये उसकी लोकेश पता की। उसकी अंतिम लोकेशन पंजाब पता लगी। जिसके बाद पुलिस यहां से पंजाब के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हैप्पी सिंह को मोहाली पंजाब से वेरका दूध डेरी के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से युवती को सकुशल बरामद हुई है। आरोपी मूल रूप से चंडीगढ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उस पर संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments