Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरवियतनाम में उत्तराखण्ड की बाक्सर ने जीता कास्य पदक

वियतनाम में उत्तराखण्ड की बाक्सर ने जीता कास्य पदक

देहरादून। संवाददाता। वियतनाम में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में उत्तराखंड की प्रियंका चैधरी ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। प्रियंका पिछले तीन साल से नेशनल चैंपियन हैं।

मूल रूप से काशीपुर की रहने वालीं प्रियंका चैधरी ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह उत्तराखंड से एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं, जो एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

बुधवार को खेली गई क्वार्टर फाइनल बाउट में प्रियंका ने 60 किग्रा भारवर्ग में खेलते हुए श्रीलंका की मुक्केबाज को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में प्रियंका का सामना कोरिया की मुक्केबाज से हुआ, लेकिन वे यह बाउट हार गईं। सेमीफाइनल में हार के बाद प्रियंका को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments