Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधसीताराम ज्वैलर्स चोरी का खुलासा दो गिरफ्तार, माल बरामद

सीताराम ज्वैलर्स चोरी का खुलासा दो गिरफ्तार, माल बरामद

देहरादून। संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुछ दिनों पहले चोरों ने सीताराम ज्वैलर्स के यहां चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जें से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ है।

वीरवार शाम एसएसपी आफिस में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि धामावाला स्थित सीताराम ज्वैलर्स की यहां चोरी हुई थी। जिसमें नरेश कुमार सैनी निवासी आदर्श विहार की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया। जिससें पता चला कि सुबह के समय चोरी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने उनके हुलिये के आधार पर उनका दून स्थित एक होटल पर ठहरने की बात को पुख्ता होने पर उनकी आईडी के आधार पर आरोपियों को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने सारा माल चैकिंग होने के डर से मोंड के जंगलों में छुपा दिया था। जिसे आज लेने आए थे, बस इसी दौरान वो पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने चोरों के कब्जें से करीब 11 किलों चांदी का सामान बरामद किया है। दोनों चोरो को कोर्ट से जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments