Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसोशल मीडिया पर एनडी तिवारी के निधन की अफवाह पर उनके पुत्र...

सोशल मीडिया पर एनडी तिवारी के निधन की अफवाह पर उनके पुत्र रोहित तिवारी ने नाराजी ब्यक्त की है

देहरादून (संवाददाता) :  पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन की सोशल मीडिया पर उड़ रही अपवाह को लेकर उनके बेटे रोहित तिवारी ने आक्रोश ब्यक्त किया है। बीते रोज सोशल मीडिया में सक्रिय कुछ लूं ने तिवारी जी के निधन का समाचार वायरल कर दिया, तिवारी जी रिकवर कर रहे हैं। कई दिनों बाद कल ही उनके स्वास्थ्य में थोडा सुधार हुआ, ऐसे में इस तरह की अफवाह तकलीफ तो पहुंचाती ही है।रोहित तिवारी ने कहा कि जिसने भी ये अफवाह फैलाई है उसने न सिर्फ मेरे पिता एनडी तिवारी का अपमान किया है बल्कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन की अपवाह जोरों पर चली। राज्य स्थापना पर इस अफवाह को जोर शोर से उड़ाया गया। जिससे रोहित तिवारी बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक अफवाह फैलाने वालों को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस अपवाह के बाद से उनके पास लगातार श्रदांजलि देने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के सीएम से मांग की है राज्य की साइबर टीमें इसका पता लगाएं कि यह अफवाह कहां से उड़ार्इ जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह अफवाह इतनी तेजी से फैल रही है कि यूपी की मंत्री रीता बहुगुणा तक ने उन्हें शोक भरा संदेश भेज दिया, लेकिन जब उन्हें अवगत कराया तो उन्होंने खुद इसके लिए माफी मांगी और कहा कि सारे वॉटसएप ग्रुप में यह अफवाह फैली हुई है।

वहीं रोहित तिवारी ने बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है उनका ब्लडप्रेशर अब काबू में है और वह अचेतन अवस्था से चेतन अवस्था में आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments