Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में; 58 को मिली...

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में; 58 को मिली नौकरी; 41 का चयन दूसरे राउंड के लिए हुआ।

देहरादून (संवाददाता) :  आज यहाँ परेड ग्राउंड स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 58 युवाओं को हाथों-हाथ नौकरी मिल गई। जबकि 41 युवाओं का चयन दूसरे राउंड के लिए हुआ है। रोजगार मेले में 190 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

रोजगार मेले में सुबह से ही वेरोजगार युवा आने लगे थे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस मेले में सात प्रतिष्ठित कंपनियां आई थी। मेले के लिए कुल 319 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 190 युवा मेले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस बार संख्या के हिसाब से युवाओं का चयन काफी बेहतर रहा। बहुत जल्द मेगा रोजगार मेला आयोजन कराने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments