Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने निकाली साइकिल रैली।

देहरादून (संवाददाता) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा साईकिल यात्रा निकाल पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। साईकिल यात्रा में संघ के सैकड़ों  स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

रविवार को संघ के स्वयंसेवकों की साइकिल रैली महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी) से शुरू हुई। इस मौके पर महानगर संघ चालक गोपाल कृष्ण ने कहा संगठित जीवन के लिए आत्मीयतापूर्ण संबंध और अनुशासनबद्ध रूप में कार्य करने की सिद्धता जरूरी हैं। इन गुणों को प्रतिदिन निश्चित स्थान व समय पर एकत्रित होकर विभिन्न प्रकार से कार्यक्रमों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय कुमार ने कहा नगर भ्रमण, तीर्थाटन, देशाटन आदि कार्यक्रम बनाकर स्वयं सेवकों में उत्तरोत्तर गुणों का विकास संभव है। यात्रा लैंसडाउन चौक, घंटाघर, बल्लूपुर चौक होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंची। स्वयंसेवकों ने टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने के साथ ही मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रांत प्रचारक युद्धवीर एवं टपकेश्वर मंदिर के प्रमुख भरत गिरि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयंसेवकों के प्रयासों व साईकिल यात्रा के दौरान अनुशासन की सराहना की। यात्रा में 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महानगर कार्यवाह विशाल, सतेन्द्र, महेंद्र, सुरेंद्र मित्तल, विभाग प्रचारक सुनील, कुलदीप, आनंद, महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु आदि मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments