Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभ्रष्टाचार की लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़नी होगी मुख्यमंत्री टीएसआर

भ्रष्टाचार की लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़नी होगी मुख्यमंत्री टीएसआर

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार की लड़ाई धर्मयुद्ध की तरह लड़ना होगा। भ्रष्टाचार राज्यों व समाज को खोखला कर रहा है। उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक साथ छह पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर बड़ी कार्रवाई की।

त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को यहां ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम’ में सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार एजेंडे पर काम कर रही है। इस सवाल पर कि अफसरों को सजा दी और उनके कमांडरों को भाजपा में शामिल कर लिया गया? क्या भाजपा गंगा की तरह है? जवाब में रावत ने कहा कि गंगा तो गंगा है। उसमें नालों का पानी आने के बाद भी शुद्ध हो जाता है। भ्रष्टाचारी चाहे जो भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। भाजपा ने उन्हें ही पार्टी में शामिल किया है जो पार्टी के सिद्धांतों पर काम करने को तैयार हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments