Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमर्सडीज़ बेंज जीएलइ-350 डी कार खरीद ने देहरादून पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना।

मर्सडीज़ बेंज जीएलइ-350 डी कार खरीद ने देहरादून पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना।

देहरादून (संवाददाता) : भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आज मर्सडीज़ बेंज कार खरीदने देहरादून पहुंच चुके हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार रैना को सुभाषनगर स्थित मर्सडीज़ बेंज के शोरूम में पहुंच चुके हैं।

यहां रैना के लिए चमचमाती जीएलइ-350 डी कार तैयार है। इस कार की कीमत लगभग 85 लाख रुपए है और कार हरियाणा से मंगाई गई है। शोरूम कर्मियों के मुताबिक रैना ने फोन पर ही लगातार संपर्क में थे। रैना को कर्मियों का व्यवहार बेहद पसंद आया तो उन्होंने यहीं से गाड़ी खरीदने की ठान ली। कार की कीमत का 85 प्रतिशत  लोन करवाया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हरियाणा का टेम्पररी नंबर लगाकर गाड़ी की डिलीवरी की जाएगी।

वहीं रैना के दून पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। बता दें कि रैना इससे पहले उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट खेलने और रायपुर में बने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम के साथ दून आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments