Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगहने और नकदी ले भागे चोर

गहने और नकदी ले भागे चोर

 

देहरादून। संवाददाता। परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए, वहीं पीछे से चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। वापस लौटने पर जब चोरी का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर में धीमान वाली गली में प्रदीप शर्मा का मकान है। बीती रात वह परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

सुबह जब वे वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा को सभी कमरों में सारा सामान उथल-पुथल पड़ा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर से चोर करीब तीन हजार रुपये की नकदी के साथ ही दो लाख रुपये के गहने ले उड़े।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments