Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदून की आवोहवा में घुलने लगा जहर, दूरदृष्टा बनकर हीं मिलेगी निजात

दून की आवोहवा में घुलने लगा जहर, दूरदृष्टा बनकर हीं मिलेगी निजात

देहरादून। संवाददाता। हाल ही में दिल्ली में पसरी धुंध ने देश को ये सोचने पर मजबूर कर दिया, कि मनुष्य जीवन अब खतरे में हैं। इस धुंध का असर दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पड़ा। कोर्ट ने पहले ही दिल्ली एनसीआर वासियों को अलर्ट कर दिया था, मगर त्योहार की वजह से किसी ने भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा सभी को इसका दंश झेलना पड़ा।

वहीं अब दून में भी इसका असर देखने को मिला। शहर के केंद्र आईएसबीटी पर संासों में घुलने वाले कणों की अधिकता पाई गई है। जो दूनवासियों के लिए चिंता का विषय है। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के हालात आने वाले कुछ वर्षो के लिए भारी संकट का कारण हो सकते हैं। एनजीटी ( नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने अब सरकार को फटकार भी लगा दी है। आखिर इस विषय को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है। ये चेत जाने का समय नहीं चेतन में पर्यावरण को बसा लेने का समय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments