Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमौसम ने बदली करवट; देहरादून व आसपास हुई बूंदा-बांदी तो बदरीनाथ और...

मौसम ने बदली करवट; देहरादून व आसपास हुई बूंदा-बांदी तो बदरीनाथ और केदारनाथ में हिमपात।

देहरादून (संवाददाता) :  उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने लगा है। देहरादून व आसपास थोड़ी देर पहले बूंदा-बांदी हुई,जिसे पारा लुडक गया तथा ठंड बढ़ गई। इधर बीते रोज उच्च हिमालय में बर्फबारी से भी मैदानी इलाकों में पारा लुढ़कने लगा है।

शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ और गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाए रहे। यहां कभी भी बर्फबारी हो सकती है। बर्फ गिरने के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा रहा। मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानों में भी नजर आने लगा है। मैदानी शहरों में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। हवा में भी ठंडक महसूस की जा रही है। देहरादून, रुड़की और हरिद्वार में पारे में गिरावट दर्ज की गई।

रुड़की और हरिद्वार में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया।  मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी हवा में द्रोणी और पंजाब व हरियाणा में बने सर्कुलेशन के मेल से उत्तराखंड में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments