Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएलटी भर्ती परीक्षा 26 नवंबर के बजाय अब 17 दिसंबर को होगी;...

एलटी भर्ती परीक्षा 26 नवंबर के बजाय अब 17 दिसंबर को होगी; पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र उपलब्ध न होने से किया गया तिथि में बदलाव।


देहरादून (संवाददाता) :  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही जनजाति कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ के सहायक अध्यापक (एलटी) पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। 1272 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा अब 26 नवंबर के बजाय 17 दिसंबर को होगी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 26 नवंबर को पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

आयोग को सहायक अध्यापक (एलटी) के 1272 रिक्त पदों के लिए 45 हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे। 26 नवंबर को दूसरे विभागों के रिक्त पदों के लिए भी लिखित परीक्षा होनी है, ऐसे में आयोग को पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। जिसे देखते हुए परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। यह परीक्षा अब देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा और श्रीनगर में 17 दिसंबर को सुबह दस से 12 बजे तक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments