Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरवित्त मंत्री प्रकाश पंत का दावा; सालाना पांच लाख से कम आय...

वित्त मंत्री प्रकाश पंत का दावा; सालाना पांच लाख से कम आय वाले 22 लाख परिवारों को मिलेगी फ्री स्वास्थ्य सुविधा।

देहरादून (संवाददाता) :  राज्य सरकार कम आय वाले परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने की योजना बना रही है। यह बात शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कही है। कहा कि प्रदेश के 22 लाख परिवारों को निशुल्क स्वास्य सुविधा का लाभ देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस दायरे में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनकी सालाना आय पांच लाख  से कम है।

उन्होंने यह बात भी स्वीकार की है कि सूबे की आधे से अधिक आबादी स्वास्य सुविधाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर है। ऐसें में सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं में और इजाफा किया जा रहा है। ताकि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही इलाज की उचित सुविधा मिल सके। यह बात उन्होंने मैक्स अस्पताल में डे केयर सर्जरी का शुभारंभ करते हुए कही। डे केयर सर्जरी की इस प्रक्रिया में मरीज सर्जरी के 24 घंटे के अंदर घर वापस जा सकते हैं। श्री पंत ने अस्पताल के इस प्रयास की सराहना की। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डा. मोहम्मद आतिख खान ने बताया कि डे केयर सर्जरी आधुनिक तकनीक है। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। मरीज सर्जरी के बाद 24 घंटे के अंदर ही अपने घर वापस लौट सकता है। इस तरह की शल्यक्रिया में शरीर के प्रभावित हिस्से पर छोटा चीरा लगाया जाता है। इससे खून का ज्यादा बहाव भी नहीं होता और दर्द भी नहीं। साथ ही मरीज पर खर्च का बोझ भी कम पड़ता है। अस्पताल के वाइस प्रेसीडेंट डा. संदीप सिंह तंवर, मैक्स इंस्टीटय़ूट आफ न्यूरो साइंसेज के चेयरमैन डा. एके सिंह आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments