Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकैंपर वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, दो महिला लापता

कैंपर वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, दो महिला लापता

उत्तरकाशी। संवाददाता। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग दो किलोमीटर आगे एक कैंपर वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो महिला मजदूर लापता हैं। महिलाओं की तलाश के लिए रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

हादसा गत देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि भैरवघाटी में बीआरओ के कैंप में कार्यरत मजदूर करीब दो किलोमीटर आगे सड़क निर्माण के कार्य में लगे हुए थे। रात को दो महिला मजदूर काम समाप्त करने के बाद कैंपर वाहन के कैंप की तरफ लौट रही थीं।

तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद एसडीआरएफ और हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रात को सर्ज अभियान चलाया, लेकिन तब किसी का पता नहीं चल सका।

सुबह खाई से वाहन चालक पवन (35 वर्ष) निवासी नेपाल का शव बरामद किया गया। महिलाओं का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में एसडीआरएफ के जवान जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments