Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरराम मंदिर के संकल्प को लेकर उमा भारती देवभूमि पहुंची

राम मंदिर के संकल्प को लेकर उमा भारती देवभूमि पहुंची

ऋषिकेश। संवाददाता। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर उत्तराखंड में तीर्थ दर्शन को पहुंची हैं। ऋषिकेश में संतों का आशीर्वाद लेने के पश्चात रुद्रप्रयाग जिले में द्वितीय केदार से प्रसिद्ध मदमहेश्वर धाम के लिए रवाना हुई उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।

इसके लिए विभिन्न स्तरों पर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। हजारों कार सेवकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और अयोध्या में जल्द भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने अगले आम चुनाव में इसे मुद्दा बनाने से इन्कार करते हुए कहा कि राम मंदिर तो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments