Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरजनता दर्शन व्यवस्था को लेकर जल्द होगा बदलाव;सीएम सप्ताह में एक दिन...

जनता दर्शन व्यवस्था को लेकर जल्द होगा बदलाव;सीएम सप्ताह में एक दिन बैठेंगे बीजेपी मुख्यालय; जिला मुख्यालयों में बैठेंगे मंत्री।

देहरादून (संवाददाता) :  सरकार के जनता दर्शन का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। अब भाजपा मुख्यालय में जनता दर्शन के लिए सप्ताह में एक बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत खुद बैठेंगे। जबकि मंत्रियों को जनता दर्शन के लिए जिला मुख्यालयों पर बैठना होगा।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी है। जिसमें ये नया कार्यक्रम तय किया जाना है। माना जा रहा है कि जनता दर्शन में लगातार जनता के कम होने और मंत्रियों के वक्त पर ना पहुंचने के चलते फेरबदल की योजना है।

जनता दर्शन में जो भी शिकायतें आती हैं उनमें से ज्यादातर उनका ही निस्तारण हो पाता है जो कि संबंधित मंत्री के विभाग की होती हैं। जबकि सीएम के पास आने वाली हर विभाग की शिकायत का निस्तारण होता है्। इसे भी जनता दर्शन में हर सप्ताह सीएम के बैठने की योनजा के पीछे की वजह माना जा रहा है।

उनियाल ने बताया कि जल्द ही प्रदेश में पर्वतीय बीज विकास बैंक स्थापित किया जाएगा।जिससे किसानों को अच्छे और उन्नत बीच उपलब्ध हो सकें। जनता दर्शन में उन्होंने 135 से ज्यादा लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएम के ओएसडी उर्बादत्त भट्ट, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स और पूर्व दर्जामंत्री सुभाष बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments