Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरडांग बैंड में पांचवें दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे

रडांग बैंड में पांचवें दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे

देहरादून।  हाईवे पर रडांग बैंड में पांचवें दिन भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की नौ जेसीबी व पोकलैंड मशीनें रात-दिन हाईवे को सुचारु करने में जुटी हुई है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने दो दिनों के भीतर हाईवे को सुचारु करने का दावा किया है।

20 मई को अतिवृष्टि के चलते बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, बेनाकुली व रडांग बैंड में क्षतिग्रस्त हो गया था। रडांग बैंड में हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा ध्वस्त होने के कारण यहां अभी तक भी हाईवे अवरुद्ध पड़ा हुआ है। बीआरओ की ओर से यहां पुश्तों का निर्माण किया जा रहा है।

हाईवे के अवरुद्ध होने से माणा गांव के ग्रामीणों के साथ ही सेना के वाहनों की आवाजाही भी बाधित पड़ी हुई है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने कहा कि दो दिनों के भीतर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा। हाईवे के सुधारीकरण कार्य में नौ मशीनें लगाई गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments