देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को 446 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1580 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 23 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश भर में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 334024 हो गया है। हालांकि, 305239 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 16125 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 6699 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 5961 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।
उत्तराखंड में कोरोना के 446 नए मामले, 23 संक्रमितों की मौत
RELATED ARTICLES

