Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनशीले इंजेक्शन और चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन और चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। क्लेमेंटाउन पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। इन युवकों ने बताया कि वे औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में इसकी सप्लाई मजदूरों को करते हैं।

पुलिस ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि वे चरस और इंजेक्शन सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र से खरीदकर ला रहे थे। इसकी सप्लाई औद्योगिक आस्थान के मजदूरों को की जानी थी।

आरोपियों की पहचान परवेज हुसेन पुत्र नजाकत हुसैन निवासी छोटा भारूवाला व रहीस पुत्र रासलुदीन निवासी भारउवाला के रूप में हुई है। परवेज से कुल 55 नशीले इंजेक्शन और 70 ग्राम चरस, रहीस से 56 नशीले इंजेक्शन और 60 ग्राम चरस बरामद की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments