Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकैंट के जैंतनवाला में घर का सारा सामान जलकर राख

कैंट के जैंतनवाला में घर का सारा सामान जलकर राख

देहरादून। संवाददाता। कैंट के जैंतनवाला घंघोड़ा में दोपहर एक मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण घर में शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।

कैंट के जैंतनवाला घंघोड़ा नई बस्ती में लक्ष्मी देवी का मकान है। दोपहर करीब 12 बजे घर के एक कोने से आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते विकराल हो गईं और पूरे घर में फैल गईं।

लक्ष्मी देवी व आसपास के लोग मकान से लपटें उठती देख आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दी गई। लेकिन, जब तक दमकल की गाडियां मौके पर पहुंचती लोगों ने आग बुझा दी थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments