Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर29 नवम्बर (आज) से आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार में विशेषज्ञ करेंगे हिमालय...

29 नवम्बर (आज) से आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार में विशेषज्ञ करेंगे हिमालय की चुनौतियों पर मंथन।

देहरादून (संवाददाता) : दून विश्वविद्यालय में हिमालयी पर्यावरण और विकास को लेकर आज से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। जिसमें हिमालय के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे देश-दुनिया के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह जानकारी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन दून विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि राज्यपाल केके पाल सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा व प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि होंगे।

डॉ. रावत ने कहा कि हिमालय से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा जरूरी है। इस कार्यक्रम का मकसद विज्ञान और समाजिक विज्ञान के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर हिमालय से जुड़े तमाम पहलुओं पर गंभीर चर्चा करना है। सम्मेलन में आए सुझाव सरकार को सौंपे जाएंगे। ताकि सरकार क्षेत्र के लिए प्रभावी नीतिया बना सके। डॉ. रावत ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ा है। कुछ वर्षो पहले तक जिन इलाकों में हिमपात होता था, अब वहा सिर्फ वर्षा होती है। हिमालय के ग्लेशियर तेजी से सिमट रहे हैं। इस सब का हिमालय की जैव विविधता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हिमालयी क्षेत्र सामरिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। पहाड़ों से तेजी से होते पलायन, कृषि विकास, वन क्षेत्र में पेड़ों की संख्या बढ़ाने सहित तमाम पहलुओं पर सेमीनार में गहन चर्चा होगी।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुसुम अरुणाचलम ने कहा कि इस सम्मेलन से हिमालय के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। खासतौर पर शोधार्थियों को इसका लाभ होगा। संयोजक प्रो. हर्ष डोभाल ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में 11 सत्र होंगे, जिनमें 300 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। समापन समारोह में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत मुख्य अतिथि व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रेस वार्ता में दून विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित, डॉ. चारू शर्मा, डॉ. हिमानी द्विवेदी, डॉ. अरुण कुमार, आलोक नैथानी, एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. एसपी सती, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के डॉ. भूपेन सिंह, मीडिया संयोजक मुकेश देवराड़ी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments