Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरतेंदुए के डर से साढ़े तीन घंटे ग्रामीण रहे दहशत में

तेंदुए के डर से साढ़े तीन घंटे ग्रामीण रहे दहशत में

ऋषिकेश। संवाददाता। राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज के अंतर्गत विंध्यवासिनी क्षेत्र के बुकंडी गांव के घुसे तेंदुए ने करीब साढ़े तीन घंटे तक दहशत बनाए रखी। तेंदुए के आतंक से ग्रामीण घरों में कैद हो गए। बामुश्किल वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

बुकंडी ग्राम सभा में सुबह करीब 6रू00 बजे तेंदुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि उसे जो भी व्यक्ति नजर आता, उसके पीछे दौड़ने लगता। इसके गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोग घरों में कैद हो गए।

तेंदुआ प्रेम सिंह के आंगन में बैठा रहा। इस दौरान प्रेम सिंह के परिजन घर में कैद रहे। वहीं, तेंदुआ घर की खिड़की और दरवाजों में नाखून से रगड़ता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंचे वन विभाग के संविदा कर्मी देवेंद्र सिंह पर भी तेंदुआ झपट्टा तो वह भी प्रेम सिंह के घर घुस गया। वन आरक्षी चंद्रमोहन पंवार तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल व अन्य सामान लेकर पहुंचे। किसी तरह से घर की छत से उन्होंने अन्य ग्रामीणों के मदद से तेंदुए ऊपर त्रिपाल फेंकी और हिम्मत दिखाते हुए उसे जाल में कैद कर लिया। इस तेंदुए को लेकर वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय चली गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments