Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगार्ड को हथौड़ा मार एटीएम से नकदी लूट का प्रयास

गार्ड को हथौड़ा मार एटीएम से नकदी लूट का प्रयास

देहरदून। संवाददाता। सहारनपुर चैक पर स्थित एटीएम में बदमाशों ने गार्ड के सिर पर हथौड़ा मारकर कैश लूटने का प्रयास किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर के बीचोंबीच सहारनपुर चैक में आइडीबीआइ बैंक का एटीएम है। देर रात बदमाशों ने यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड के सिर पर हथौड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद एटीएम से कैश लूटने का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

सुबह एटीएम का शटर बंद होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तब घटना का पता चला। पुलिस ने घायल सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र को दून अस्पताल में भर्ती कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments