Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरए एंड एम प्रोडक्शन्स के वैनर तले बनी फिल्म ''श्वेतरक्त'' इंटरनेशल फिल्म...

ए एंड एम प्रोडक्शन्स के वैनर तले बनी फिल्म ”श्वेतरक्त” इंटरनेशल फिल्म महोत्सवों में दिखाई जाएगी।

देहरादून (संवाददाता) : देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्माई गई श्वेतरक्त फिल्म चार इंटरनेशल फिल्म महोत्सवों में दिखाई जाएगी। दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले पिता और उसकी 13 वर्षीय बेटी की कहानी पर बनी इस फिल्म में दून के कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

फिल्म के मुख्य कलाकार कुनाल ने बताया कि फिल्म का रोम फिल्म फेस्टिवल, बर्सिलोना प्लानेट फिल्म फेस्टिवल, बर्लिन फ्लैश फिल्म फेस्टिवल और कैनेडियन फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया है। यह ए एंड एम प्रोडक्शन्स की पहली शॉर्ट फिल्म है। उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित होने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने फिल्म के सभी क्रू एंड कास्ट सदस्यों को बधाई दी।

फिल्म में ए एंड एम प्रोडक्शन्स के संस्थापक देहरादून के स्थानीय कलाकार व निर्माता कुनाल शमशेर मल्ला ने दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पिता की मुख्य भूमिका निभायी है। निर्देशक एसआर मुकेश तथा इसकी लेखिका व सह निर्माता अनुराधा पुंडीर मल्ला है। प्रमुख कलाकारों व टीम के सदस्यों में कुनाल शमशेर मल्ला, डॉ. विधु सक्सेना, जसमीत कौर, विमला ढौंडियाल, चंदा ममगाईं, सुशील यादव, मोन्टू रावत, सूरज नेगी, सोनिया क्षेत्री, अमर, राज रौतेला व संजय खरेवाल के नाम शामिल है।

मलीहा मल्ला ने इस फिल्म में एक मनमोहक गीत ओरी अम्मा गाया है। इसके अलावा अमित वी कपूर ने  म्यूजिक व प्रशांत थापा ने लिरिक्स दिये हैं। अक्षय मदान इसके डिजाइनर है। बताया कि यह शॉर्ट फिल्म है, जो दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले पिता व उसकी 13 वर्षीय पुत्री पर बनायी गयी है। गुड्डी नाम की छोटी लड़की की इस फिल्म की कहानी गांव में दूध का अभाव, लड़की की बदहाली, लड़कियों के प्रति घृणा व कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments