देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया।
सराहनीय सेवा पदक (सेवा के आधार पर)
-
श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून
-
यागेश चंद्र, डीएसपी इंटेलीजेंस
-
विपिन चंद्र पाठक, इंस्पेक्टर जीआरपी
-
नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंस्पेक्टर हरिद्वार
-
राकेश चंद्र भट्ट, एसआई सीआईडी देहरादून
-
अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन देहरादून
-
सुनीत कुमार, हेड कांस्टेबल देहरादून
सराहनीय सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
-
शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी हरिद्वार
-
राजेंद्र सिंह खोलिया, इंस्पेक्टर पौड़ी गढ़वाल
-
कैलाश चंद्र भट्ट, इंस्पेक्टर देहरादून
-
मनोहर सिंह रावत, एसआई पौड़ी गढ़वाल
-
ओमकांत भूषण, एसआई पौड़ी गढ़वाल
-
दीपक कुमार, एएसआई पौड़ी गढ़वाल
-
गोपाल राम, हेड कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल
-
अमरजीत, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल
-
राहुल, कांस्टेबल पौड़ी गढ़वाल
-
सोहेल अहमद, रिक्रूट कांस्टेबल 40वीं वाहिनी पीएसी
-
स्नेहा तड़ियाल, एसआई चमोली
-
वरिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिद्वार
-
रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल आईआरबी द्वितीय
सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भी ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने आज़ादी के महानायकों को नमन करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। राज्य सरकार आने वाले 25 वर्षों के लिए योजनाओं पर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाया जा सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

