Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड8.50 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

8.50 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 8.50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। स्मैक बेचकर कमाए गए दस हजार रुपये भी इस युवक से बरामद किए गए हैं।

त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनि देव मंदिर चंद्रेश्वर नगर के पास एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 8.50 ग्राम स्मैक और दस हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर इस युवक ने बताया गया यह रुपए उसने स्मैक बेचकर ही कमाए हैं। इस मामले में रघुनंदन निवासी ग्राम बड़ागांव थाना मनिहारी जिला बलिया उत्तर प्रदेश, हाल निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी ऋषिकेश को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments