Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड8006 मरीज हुए ठीक, 3658 नए संक्रमित मिले, 80 की मौत

8006 मरीज हुए ठीक, 3658 नए संक्रमित मिले, 80 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर जहां 3658 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 8006 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। प्रदेश में 24 घंटे में 80 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार के 3658 नए केस मिलाकर अब प्रदेश में 68,643 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल तीन लाख तीन हजार 940 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से दो लाख 24 हजार 535 ने कोरोना से जंग जीत ली है।

बृहस्पतिवार को सामने आए कोरोना के नए मामलों में अल्मोड़ा के 182, बागेश्वर के 278, चमोली के 205, चंपावत के 93, देहरादून के 566, हरिद्वार के 548, नैनीताल के 414, पौड़ी के 151, पिथौरागढ़ के 189, रुद्रप्रयाग के 143, टिहरी के 315, ऊधमसिंह नगर के 503 और उत्तरकाशी के 71 मामले शामिल हैं।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments