Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर17 साल बाद वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पदों...

17 साल बाद वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पदों पर भर्ती की तैयारी

17 साल बाद यह मौका आया है जब इस विभाग में इन पदों के भर्ती की तैयारी शुरू की गई। युवा इस मौके का भरपूर फायदा उठाए। कहीं मौका चूक न जाए। 
देहरादून (संवाददाता) : वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। 17 साल बाद जंगल की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित भर्ती होगी। मौजूदा समय में सहायक वन संरक्षक 32 पदों पर प्रभारी तैनात हैं। इसके बाद भी छह पद खाली हैं।

वन विभाग में सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक एसीएफ का पद होता है। जो रेंजर से लेकर वन रक्षक तक टीम का प्रबंधन करता है। राज्य बनने के बाद से वन विभाग में एसीएफ पदों पर सीधी भर्ती से कोई भी अधिकारी तैनात नहीं हुआ है।

मौजूदा समय में 90 पदों में 49 पदों पर प्रमोशन से वनाधिकारी पहुंचे हैं। तीन पदों पर यूपी से आए अधिकारी तैनात हैं। 32 पदों पर प्रभारियों को तैनात कर काम चलाया जा रहा है। इसके बाद भी छह पदों पर कोई भी अधिकारी तैनात नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments