Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअच्छी खबर- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू ; 6 किमी...

अच्छी खबर- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू ; 6 किमी तक का निर्माण कार्य अवार्ड; मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने की समीक्षा

देहरादून (संवाददाता) : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के प्रगति की समीक्षा में बताया गया कि 125 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा हो गया है। अब तकनीकी परीक्षण का कार्य चल रहा है, जो जल्दी पूरा हो जायेगा।  बीते मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। 125.20 किमी की लम्बाई में बनने वाली इस नई रेलवे लाइन में 16216 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। ऋषिकेश-वीरभद्र रेलवे स्टेशन से 6 किमी तक रेल लाइन निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। चंद्रभागा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। 6 किमी तक का निर्माण कार्य अवार्ड कर दिया गया है। बताया गया कि रेलवे लाइन का 85 प्रतिशत हिस्सा टनल (सुरंग) से होकर जायेगा। यानि 125 कि0मी मे 105 किमी की 17 टनल बनेगी। मात्र डेढ़ घंटे में ऋषिकेश से कर्णप्रयाग पहुंचा जा सकेगा। इससे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी।

बैठक में बताया गया कि 98.54 कि0मी0 एस्केप टनल का निर्माण भी किया जायेगा। इस तरह से 218 किमी टनल बनाया जायेगा। रेलवे लाइन के निर्माण में 791 हेक्टेयर भूमि का इस्तेमाल होगा। इसमें 564 हेक्टेयर वन भूमि, 60 हेक्टेयर सरकारी भूमि, 167 हेक्टेयर निदी भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही अंतिम चरण में है। बैठक में सचिव परिवहन डी सैंथिल पांडियन, सचिव वन श्री अरविंद सिंह हयांकी, नोडल अधिकारी विनोद सिंहल, परियोजना निदेशक रेलवे विकास निगम लिमिटेड हिमांशु बडोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments