Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

देहरादून। संवाददाता। हरबर्टपुर के रामबाग के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक पर सवार चार युवक कम्युनिटी अस्पताल मसूरी की टाटा सूमो से टकरा गए।

सेलाकुई स्थित एक कंपनी में कार्यरत अमित तोमर(26 वर्ष) पुत्र विनोद तोमर निवासी ग्राम कंडेरा बागपत, शिवम पुत्र अनिल निवासी दीतनपुर थाना धामपुर बिजनौर, अजीत पुत्र त्रिलोकीराम निवासी ग्राम चंदोली बनारस और अर्जुन पुत्र नंदेलाल निवासी दुर्गापुर थाना बसलपुर पीलीभीत हरबर्टपुर क्षेत्र में घूमने आए थे।

हरबर्टपुर से सेलाकुई वापस जाते वक्त इनकी बाइक देहरादून-पांवटा हाइवे पर रामबाग चैक के पास अचानक हरबर्टपुर की ओर आती कम्युनिटी अस्पताल मसूरी की टाटा सूमो से टकरा गई। जिससे अमित तोमर की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments