Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसफाई से नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया

सफाई से नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया

देहरादून। संवाददाता। नेशविला रोड के स्थानीय नागरिकों और स्थानीय दुकानदार समिति ने क्षेत्र में सफाई न होने से नाराज होकर रविवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस मुहिम में स्कूली छात्रों ने भी अपना सहयोग दिया।रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता उदयवीर सिंह पंवार की अगुवाई में लोग सड़कों पर उतर आए। साथ ही क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर अपना रोष व्यक्त किया।

लोगों का कहना था कि इलाके में सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं है। यहां वहां गंदगी का अंबार लगा है। सड़कों पर कूड़ा कचरा बिखरा रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहास है कि यदि कूड़े कचरे का उठान सही नहीं किया जाता है तो क्षेत्रवासी मजबूरन नगर निगम का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने बैनरों के माध्यम से भी आम लोगों को जागरूक किया।

प्रदर्शन में मनोज पटवाल, सुशील मिंया, मनीष कक्कड़, पदम कैंतुरा, सुधांशु चड्डा, शकील अहमद, त्रिलोक सिंह, जुन्याली पंवार, शिवांश पंवार, अर्पणा, जेनवा, आलिया, आयुष, दिवेश, दिया, मोंटू आदि शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments