Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहथौड़े से एटीएम गार्ड को लहूलुहान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हथौड़े से एटीएम गार्ड को लहूलुहान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। सहारनपुर चैक स्थित आईडीबाई के एटीएम गार्ड को हथौड़े से लहूलुहान करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट से जेल भेजा जा रहा है।

बता दे कि करीब 8 दिन पहले हुई इस घटना के बाद से दूनवासी दहशत में थे, वहीं पुलिस भी साक्ष्य जुटाने में नाकाम साबित हो रही थी। इसी दौरान शहर में एक और एटीएम लूट की घटना घटित होती पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं हथोड़े का प्रहार कर गार्ड को गंभीर अवस्था में पहुंचाने वाले अपराधि की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जिसे पुलिस ने धर दबोच लिया है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद आमिर पुत्र याकूब मूल निवासी बिजनौर हाल निवासी देहराखास जो प्लम्बर का काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ संलिप्त धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसें सोमवार सुबह कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जायेगा। आरोपी को पकड़ने के लिए करीब तीन थानों की पुलिस सहित एसओजी की टीम संयुक्त रूप से लगाई गई थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मित्र पुलिस ने चैन की सांस ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments